Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

CM नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% वोटिंग पर जनता को धन्यवाद दिया और दूसरे चरण में अधिक मतदान की अपील की

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 64.66% की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने शुक्रवार सुबह ट्विटर (X) पर बिहारवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है, अब समय है कि बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल हो।”

सीएम नीतीश ने अपने संदेश में कहा कि “लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व भी है।” उन्होंने 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भी जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। नीतीश ने कहा, “बिहार के लोगों से आग्रह है कि दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े — सबका सम्मान हो, सबका विकास हो।”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने बताया कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 64.66% ने वोट डाले, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इससे पहले 2000 में 62.57% वोटिंग का रिकॉर्ड था।

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

राजीव शुक्ला बोले — 65% वोटिंग में डूबे NDA के मंत्री, भाजपा ने नीतीश को किया किनारे

NDA का संकल्प पत्र जारी, हर घर तक रोजगार, शिक्षा और सस्ता भोजन का वादा — 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद यादव की हत्या से मचा बवाल, पोते ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम—कहा, “अब बिहार लहकेगा

Nationalist Bharat Bureau

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

Leave a Comment