Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश सरकार में मंत्रियों ने संभाला विभाग, देखें पूरी जानकारी

Bihar Cabinet Ministers Taking Charge After Portfolio Allocation in Patna

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विभागों के बंटवारे के बाद बिहार में मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में मंत्री बिजेंद्र यादव, संजय सिंह टाइगर और सुरेंद्र मेहता ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब सभी मंत्री अपनी जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।

जेडीयू कोटे से कैबिनेट में शामिल बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी पहले की तरह लागू रहेगी और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जहां भी कमी मिलेगी, उसे तुरंत दूर किया जाएगा।

वहीं सुरेंद्र मेहता ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग और संजय सिंह टाइगर ने श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेदारी ग्रहण की। संजय सिंह टाइगर ने बताया कि बेहतर कामकाज और पारदर्शिता के साथ विभाग को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ‘शुक्र होरा’ मुहूर्त में पदभार संभालते हुए कहा कि विभाग आम लोगों के हित में तेजी से काम करेगा। नीतीश सरकार की नई टीम अब पूरी तरह सक्रिय हो गई है और आने वाले दिनों में कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, ललन सिंह और रविशंकर प्रसाद रहे साथ, ‘मोदी-मोदी’ नारों से गूंजा शहर

बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

दीपक प्रकाश को मिली मंत्री पद की शपथ, RLM से बड़ी एंट्री

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

Leave a Comment