Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास का ब्लू प्रिंट और भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया। तेजस्वी ने कहा कि हम सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि नया बिहार बनाने का प्रण लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हर घोषणा जनता के सपनों को साकार करने का वादा है जिसे हम “प्राण देकर भी पूरा करेंगे।”

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “एनडीए के पास कोई विजन नहीं है, न ही बिहार के भविष्य की कोई ठोस योजना।” उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां बिहार को “उपनिवेश” बनाना चाहती हैं, लेकिन महागठबंधन ऐसा नहीं होने देगा। तेजस्वी ने अधिकारियों को भी चेताया कि महागठबंधन समर्थित इलाकों में स्लो वोटिंग या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है।

वहीं, मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य ने भी महागठबंधन की एकजुटता को मजबूत बताते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और हर तबके की आवाज है। इसमें पुरानी पेंशन स्कीम, रोजगार और सुरक्षित माहौल जैसी प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है। नेताओं ने कहा कि बिहार अब बदलाव की ओर बढ़ रहा है और महागठबंधन का यह संकल्प “नए बिहार” की शुरुआत है।

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

ललन सिंह पर EC की नजर, तेजस्वी का 30 हजार का वादा और मोदी का महिला संवाद कार्यक्रम आज

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

सहरसा की ऐतिहासिक रैली में बोले पीएम मोदी – ‘जंगलराज अब इतिहास है, बिहार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट में जातिगत संतुलन, राजपूत सबसे आगे

Nationalist Bharat Bureau

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

लालू परिवार पर फटे नीतीश कुमार — “जब खुद हटे तो पत्नी को बना दिया सीएम, अब खाली बेटा-बेटी कर रहे हैं”

Nationalist Bharat Bureau

करारी हार के बाद राजद में टूट की आशंका, तेजस्वी यादव पर बढ़ा दबाव

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment