Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ, एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश।

पटना –पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बिहार में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतार दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के चार जिलों – दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सिवान और पटना में चुनावी जनसभाएं करेंगे। पार्टी की रणनीति साफ है कि पहले चरण की वोटिंग से पहले एनडीए के पक्ष में हवा बनाई जाए और विपक्ष के प्रचार को जवाब दिया जाए।

योगी आदित्यनाथ की चुनावी यात्रा की शुरुआत दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र से होगी, जहां वे सुबह 11:20 बजे बलुआहा मैदान, पिंडारूच में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी दूसरी सभा मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां वे बीजेपी प्रत्याशी रंजन सिंह के समर्थन में वोट मांगेंगे। दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ की तीसरी सभा सिवान के गरखा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी, जबकि चौथी सभा पटना क्षेत्र में होने की संभावना है। भाजपा का दावा है कि योगी की ये रैलियां बिहार में एनडीए को नई ऊर्जा देंगी और पहले चरण की वोटिंग से पहले माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में कर देंगी।

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: “हमारा चेहरा तय, NDA का विजन कहां?” आज जारी होगा ‘तेजस्वी प्रण पत्र’

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

Nationalist Bharat Bureau

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment