Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला और कहा कि “जब सबके हाथ में मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?” पीएम मोदी ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कराकर कहा कि बिहार अब अंधेरे से बाहर निकल चुका है। उन्होंने बताया कि आज 1GB डेटा एक कप चाय से भी सस्ता है, और इसका सबसे बड़ा फायदा बिहार के युवा उठा रहे हैं — जो डिजिटल युग में अपनी नई पहचान बना रहे हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों की वजह से आज युवाओं को रचनात्मक आजादी और डिजिटल अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि “आज बिहार के युवा रील्स बनाकर पैसे कमा रहे हैं, यह बदलाव एनडीए की नीतियों का ही परिणाम है।” पीएम ने जन धन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचता है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, बिहार के विकास की नहीं।”

मोदी ने सभा में याद दिलाया कि 2005 में बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई थी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का दौर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिहार को जितना फंड मिला, उससे तीन गुना ज्यादा राशि एनडीए सरकार ने दी है। पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन, दरभंगा एयरपोर्ट, नई रेलवे लाइन, बिजली संयंत्रों और स्टार्टअप अवसरों का उदाहरण देते हुए कहा कि अब बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटा लोकतंत्र, 20 साल बाद गांवों में गूंजा मतदान का शोर

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: “हमारा चेहरा तय, NDA का विजन कहां?” आज जारी होगा ‘तेजस्वी प्रण पत्र’

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

Leave a Comment