Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन में मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप देते हुए

बिहार में नई सरकार बनने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए राजभवन का रुख किया। शाम 3.30 बजे के करीब सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे, जिसे मंत्रियों को विभाग आवंटित करने की बड़ी प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। एक दिन पहले ही नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। एनडीए ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 243 में से 202 सीटें हासिल की, जबकि महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया।

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में बीजेपी को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। मंत्रिमंडल में बीजेपी के 14, जदयू के 8, लोजपा (रा) के 2 और हम व रालोमो के 1-1 नेता शामिल किए गए हैं। भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बने हैं। इनके अलावा मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, नितिन नबीन, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, डॉ. प्रमोद कुमार और अन्य नेताओं को मंत्री पद मिला है।

वहीं जदयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, बिजेंद्र यादव और जमां खान को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। लोजपा (रा) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, जबकि हम से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है। नीतीश सरकार का यह मंत्रिमंडल एनडीए की प्रचंड जीत और मजबूत राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है।

डेहरी में 35 साल बाद राजपूत उम्मीदवार की जीत, चिराग का दांव सफल

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

अमरपुर में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, प्रशासन ने की कार्रवाई तेज

Nationalist Bharat Bureau

मोतीहारी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी लापरवाही, बिना सत्यापन के रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की अनुशंसा

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment