Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

सोनहर गांव में जनता के विरोध के बीच लौटते विधायक मुरारी गौतम।

SASARAM: बिहार चुनाव प्रचार के बीच चेनारी विधानसभा क्षेत्र में एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव में तब हुई जब विधायक जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलने पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार, एक स्थानीय महिला ने विधायक के सामने खुलकर नाराजगी जताते हुए कहा कि “जब मेरे परिवार का मरीज पटना के अस्पताल में भर्ती था, तब आपने फोन तक नहीं उठाया, और अब वोट मांगने आ गए हैं।” महिला के विरोध के बाद ग्रामीणों ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि मुरारी प्रसाद गौतम, जो वर्ष 2020 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे, इस बार चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) से चुनाव मैदान में हैं। लेकिन गांव में विरोध बढ़ता देख उन्हें कार्यक्रम अधूरा छोड़कर वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक ने क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। चुनावी माहौल में इस तरह का विरोध मुरारी गौतम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है और चेनारी सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: बोले – ‘तेजस्वी यादव जननायक नहीं, सब कुछ पिता लालू के बलबूते’

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी लाल यादव पर भड़के रवि किशन — कहा ‘छोटा भाई अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा’, लगाया सनातन विरोधियों का साथ देने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment