Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दायर दो अहम याचिकाओं पर पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी कर ली है। ये याचिकाएं मोहनिया से राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन और घोसी से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) उम्मीदवार राकेश कुमार सिंह ने दायर की थीं। दोनों उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

जानकारी के अनुसार, जस्टिस अभिषेक ए. रेड्डी की पीठ ने दोनों मामलों में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने संकेत दिया कि इस पर फैसला सोमवार, 3 नवंबर 2025 को सुनाया जा सकता है। बता दें कि राकेश कुमार सिंह का नामांकन उनके नामांकन पत्र में आपराधिक इतिहास के कॉलम में टिक नहीं लगाने के कारण रद्द कर दिया गया था, जबकि राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन जाति प्रमाणपत्र में तकनीकी त्रुटि के चलते निरस्त किया गया था।

इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया कि निर्वाची पदाधिकारी ने कानून की अनदेखी करते हुए नामांकन रद्द किया, जबकि भारतीय चुनाव आयोग के अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रसाद ने सुनवाई की योग्यता पर सवाल उठाए। अब सभी की निगाहें पटना हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो इन दोनों उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला तय करेगा।

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी 29 अक्टूबर को करेंगे महागठबंधन की पहली जनसभा, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मंच पर

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

प्रियंका गांधी ने मोदी-नीतीश पर साधा निशाना, कहा – “युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ़ वादे मिल रहे हैं”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

Leave a Comment