Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

Delhi CM Rekha Gupta addressing NDA rally in Nawada, attacks Mahagathbandhan and Rahul Gandhi during Bihar Elections 2025

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के माफीगढ़ मैदान में एनडीए की एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए ‘जंगल राज’, ‘चारा घोटाला’ और ‘भ्रष्टाचार’ को मुख्य मुद्दा बनाया। बिना नाम लिए लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जो पशुओं का चारा खा गए, उनके बहकावे में अब जनता नहीं आएगी।” उन्होंने 2005 से पहले के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि तब गुंडागर्दी, लूटपाट और असुरक्षा चरम पर थी।

रेखा गुप्ता ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने रोजगार, बिजली, सड़क, रेल और हवाई अड्डों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा, “लालटेन का जमाना गया, अब एलईडी का दौर है।” उन्होंने जनता से एनडीए प्रत्याशी अरुणा देवी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने बिना नाम लिए व्यंग्य करते हुए कहा, “अब तो मछली भी उनके जाल में नहीं फंसती।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचारियों और कट्टा दिखाकर डराने वालों की सरकार बनी, तो बिहार फिर जंगलराज में लौट जाएगा।

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर एफआईआर, अनंत सिंह के लिए रोड शो में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

लालू परिवार पर फटे नीतीश कुमार — “जब खुद हटे तो पत्नी को बना दिया सीएम, अब खाली बेटा-बेटी कर रहे हैं”

Nationalist Bharat Bureau

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

Leave a Comment