Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

शिवहर, बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शनिवार को शिवहर में अपने प्रत्याशी नीरज सिंह के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला।

PK ने कहा, “बिहार की राजनीति इस कदर भ्रष्ट हो गई है कि 7 लोगों की हत्या के आरोपी को नायक कहा जा रहा है। यह वही व्यक्ति है जो फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर जेल से बाहर आया और बिना ट्रायल या सजा के उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा। जनता समझ चुकी है कि यह बिहार के युवाओं के साथ मजाक है।”

उन्होंने दावा किया कि बिहार में बदलाव की लहर चल चुकी है और जनता इस बार जन सुराज पार्टी को अपना विकल्प चुन रही है। PK ने भरोसा दिलाया कि “14 नवंबर को जन सुराज की सरकार बनेगी और बिहार के लोगों को मजबूरी में रोजगार या सम्मान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमारा संकल्प है—जनता का शासन और सुशासन की व्यवस्था।”


शिवहर की सड़कों पर PK के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “इस बार जन सुराज सरकार” के नारे लगाए। रोड शो के दौरान लगभग 2 किलोमीटर तक सड़क जाम की स्थिति बन गई। जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता और प्रत्याशी नीरज सिंह भी मौजूद थे।

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Nationalist Bharat Bureau

**नीतीश का लालू पर वार: बोले– सत्ता में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, घोटाले के बाद पत्नी को बनाया CM

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

Leave a Comment