Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल किए गए हैं। पार्टी ने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को पद से हटा दिया है और उनकी जगह सीनियर नेता अविनाश पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदलाव महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी खिंचतान के बाद किया गया।

बताया जा रहा है कि कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ पुराने बिहार कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से शिकायत की थी। आरोप था कि उन्होंने और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पैसे लेकर टिकट बेचने का काम किया। कई नेताओं के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लिया और पार्टी में डैमेज कंट्रोल करते हुए अल्लावरू को हटाया।

अविनाश पांडेय ने बिहार कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलते ही केंद्र सरकार पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने छठ पर्व के मौके पर ट्रेन व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए और कहा कि 13 हजार में से 12 हजार ट्रेनों का दावा वास्तविकता से परे है। नागपुर के रहने वाले पांडेय पहले महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं, और राहुल गांधी ने 2023 में उन्हें यूपी प्रभारी महासचिव बनाया था।

केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया

CM नीतीश कुमार पहुंचे MLC नीरज कुमार के पुत्र के स्नेहाशीष समारोह में, सादगीपूर्ण विवाह की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क तथा राज्य आपदा मोचन बल, मुख्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में “संवाद से समाधान” बैठक: मुस्लिम पत्रकारों और RSS नेताओं ने रचा सामाजिक समरसता का नया अध्याय

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

अप्रैल 2026 तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल

बिहार : 29 साल में 23 बार बदले मुख्यमंत्री, केवल चार ने पूरे किए 5 साल

Nationalist Bharat Bureau

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

वरुण गांधी के समर्थन में आए सोशल मीडिया यूजर,किसी ने बताया युग पुरुष तो किसी ने साहसी

Leave a Comment