Nationalist Bharat
राजनीति

दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकें भाजपा नेता:आमिर खान

वैशाली(:राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वैशाली जिला के अध्यक्ष और शिक्षाविद आमिर ख़ान ने कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन से अलग होने और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बिहार नेतृत्व में ऐसी खलबली मची है कि अपना चेहरा आईना में देखे बिना दूसरों पर कीचड़ उछाले जा रहे हैं।जिस भाजपा के बिहार के ज़्यादातर विधायक दागी हैं,भाजपा कोटे के तत्कालीन मंत्री रामसूरत राय पर शराब माफियाओं से मिलकर बिहार में शराब के काले धंधे करने का आरोप है,सरकारी एम्बुलेंस से शराब की बिक्री की जाती थी,वही भाजपा आज अनाप शनाप बयान के द्वारा महागठबंधन सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
आमिर ख़ान ने कहा कि ये ये बेशर्मी की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है कि लोगो को डराकर या सत्ता में आई पार्टी को खराब बताकर महंगाई,बेरोज़गारी और लूट खसोट से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जारही है।
राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि क्या बीजेपी में कोई सांसद,विधायक,मंत्री आरोपी नहीं हैं।किसी पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।अगर बीजेपी में भी अपराधी की भरमार है तो दूसरों पर किस हैसियत से उंगली उठाते हैं।जनता को महंगाई,बेरोज़गारी से निजात दिलाने के बजाए मज़ाक क्यों कर रहे हैं।
आमिर ख़ान ने कहा कि दूसरे को बुरा कहने से पहले अपने अंदर भी झांक लेना चाहिए। सुधार की शुरूआत भी अपने आप से करना चाहिए ताकी दूसरे भी फॉलो कर सकें।
राजद नेता ने कहा कि भाजपा को ऐसी राजनीति से दूर रहते हुए नई महागठबंधन सरकार को सहयोग देना चाहिए और नया बिहार बनाने में योगदान देना चाहिए ताकि बिहार आगे बढ़े,बिहारी खुशहाल हों।

आम आदमी पार्टी 26 नवंबर को स्थापना दिवस पर निकालेगी तिरंगा यात्रा

कांग्रेस की असल परीक्षा बाकी

बिहार की 2 सीटों के उपचुनाव के 4 संकेत

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ,पूरे भारत के लिये बना ‘पानीपत’ का मैदान

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

सैकड़ों युवा नेताओं ने थामा आप का हाथ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment