Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सुशील मोदी को त्वरित इलाज की ज़रूरत:राजद

पटना:बिहार में सत्ता बदलने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का जो दौर शुरू हुआ था वह थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक दो रोज में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता शिव कुमार मोदी ने यूं तो कई आरोप लगाए और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने छिटपुट घटनाओं को जंगलराज बताते हुए सरकार पर हमला किया वही सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव सरकारी बैठक के दौरान उनके जीजा की मौजूदगी पर सवाल उठा दिए। राजनीतिक हलकों में इस सवाल ने भूचाल मचा दिया। लोगों ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी थी। इसी सिलसिले में अब राष्ट्रीय जनता दल ने एक फोटो शेयर करते हुए सुशील कुमार मोदी का प्रहार किया है ।

 

 

राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे की एक सरकारी मीटिंग में उनके बेटे अरिजीत शाश्वत चौबे की मौजूदगी का फोटो ट्वीट करते हुए ना सिर्फ सवाल उठाया बनके सुशील कुमार मोदी को मानसिक रोगी भी करार दिया है। आरजेडी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी चौबे का बेटा अर्जित शाश्वत उनके साथ मीटिंग में मौजूद रहता है। क्या सुशील मोदी उस पर कुछ बोलेंगे?सत्ता जाने से बौखलाए और अपनी ही पार्टी में दूर फेंक दिए गए बेचारे सुशील मोदी जी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें त्वरित इलाज की सख़्त ज़रूरत है।

एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रीय जनता दल ने सुशील मोदी पर कड़ा प्रहार किया है। राजद ने सीतामढ़ी के एक विधायक के पति के सरकारी मीटिंग में शामिल होने पर सवाल उठाते हुए किसी ने मोदी को घेरे में लिया है। राजद के अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया कि परिहार के भाजपा विधायक का पति जो हत्या के प्रयास मे सजायाफ्ता होने के बावजूद SP , DM, SDO, BDO के साथ मीटिंग मे बैठता है. उन्हे संबोधित करता है,बीडीओ के साथ जनता दरबार लगाता है। सुशील मोदी जी,एक सजायाफ्ता अपराधी को क्या पीछे, सामने या फिर बैठना ही नही चाहिए? तस्वीर भाजपा के महाजंगलराज की है।अगर कहीं नैतिकता बची है (वैसी है नहीं) तो छुछील मोदी इस पर भी प्रवचन दें।

Supreme Court: संविधान से धर्मनिरपेक्ष-समाजवाद शब्द हटाने की मांग वाली याचिकाएं खारिज

Nationalist Bharat Bureau

आरसीपी सिंह का तन कहीं और मन कहीं और था,पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष से उनका कोई लेना देना कभी नहीं रहा:ललन सिंह

सोनिया ने गुजरात और मोदी को बदनाम करने के लिए तीस्ता का इस्तेमाल किया:बीजेपी

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी की, 32 उम्मीदवारों के नामों से दिखा नया राजनीतिक समीकरण

SIR बाधा पर Supreme Court सख्त, EC से कहा—मामले तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

सीआई दिलीप सिन्हा रिश्वत लेते गिरफ्तार, हसनपुरा अंचल कार्यालय में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

युवा कांग्रेस की पदयात्रा को मिला छात्र,नौजवान और आम लोगों का साथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment