Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

पटना समाचार: बिहार के पटना स्थित बेऊर जेल के अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। केंद्रीय कारा बेउर के अधीक्षक विधु कुमार के गांव स्थित पैतृक घर और जेल परिसर में स्थित सरकारी आवास पर सुबह के समय ईओयू ने यह कार्रवाई की। यह जांच आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर की जा रही है।

कुछ महीनों पहले ही विधु कुमार को पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में तैनात किया गया था। इससे पहले वह मोतिहारी केंद्रीय कारा के अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इस मामले में आर्थिक अपराध थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईओयू की टीम अधीक्षक की संपत्तियों और उनके वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जांच दल का दावा है कि इस मामले में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

वहीं, पटना और मोतिहारी में भी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जीएसटी विभाग की टीम ने जमीन कारोबारी नीरज सिंह के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों टीमें नीरज सिंह के पटना और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर करीब चार घंटे तक जांच करती रही। उन्हें टैक्स चोरी के मामले में सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। नीरज सिंह, जो जमीन के कारोबार के अलावा ईंट उद्योग, मार्केट और अन्य व्यवसायों में भी सक्रिय हैं, पर टैक्स चोरी की संभावना के मद्देनजर दोनों टीमें जांच कर रही हैं।

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

शीशम कटान परमिट पर घूस लेते रेंजर और वन दरोगा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

सोनपुर मेले में पहुंचने लगे दिल्ली व हरियाणा के चोर

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीरी गेट पर चलती पर्यटक बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करेगी महिला पहलवान

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

वीर बाल दिवस पे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कही यह बडी बात

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

मानसून सत्र में 24 विधेयक संसद में रखे जाएंगे, जानिए कौन से विधेयक पेश होंगे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment