Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भरा नामांकन

दिलीप कुमार के नामांकन के दौरान पटना जिला कांग्रेस की ओर पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अग्रिम बधाई देते हुए उम्मीद ज़ाहिर की कि स्नातक मतदाता दिलीप कुमार पर विश्वास करते हुए उन्हें विधानपरिषद भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

पटना:पटना (स्नातक) निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार एवं नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने अपने साथियों के साथ प्रमंडल कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।दिलीप कुमार के नामांकन के दौरान पटना जिला कांग्रेस की ओर पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अग्रिम बधाई देते हुए उम्मीद ज़ाहिर की कि स्नातक मतदाता दिलीप कुमार पर विश्वास करते हुए उन्हें विधानपरिषद भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
बताते चलें कि पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 5 सितंबर नामांकन का अंतिम दिन है। पटना प्रमंडल कार्यालय में सोमवार की अपराह्न 3 बजे तक ही नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक 10 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मुकेश कुमार, खलीलउल्लाह मंसूरी, सिकंदर, रवि रंजन व चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।की घोषणा चुनाव कर दिया है। विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 6 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी, 8 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे।22 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा।जबकि 12 नवंबर को मतगणना की तारीख रखी गई है.

IMD की बड़ी भविष्यवाणी: अक्टूबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, किसानों और राज्यों को सतर्क रहने की सलाह

Nationalist Bharat Bureau

31 जुलाई से पंजाब में खत्म होंगे स्टाम्प पेपर,ई पेपर जरिए होगा काम

Nationalist Bharat Bureau

ई बिहार है बिहार!मोदी को गली-गली में चक्कर लगवा देगा

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

पीएम की जनसभा में उमड़ी भीड़, सड़क व पुल पर लगा रहा जाम

Nationalist Bharat Bureau

‘उम्मीद है देश की बेटी को न्याय मिलेगा’, Vinesh Phogat के अयोग्य होने पर राहुल गांधी का भावुक संदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment