Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी का भाजपा शासित राज्यों पर तीखा प्रहार, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Rahul Gandhi X Post: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (09 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर भाजपा और उसकी डबल इंजन सरकारों पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार की राजनीति ने आम जनता की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की जिंदगी भाजपा सरकारों के लिए सिर्फ आंकड़ा बनकर रह गई है।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड और उत्तर प्रदेश के उन्नाव मामले का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर कानून सबके लिए समान कब होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाया गया, जबकि पीड़ितों को न्याय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में दूषित और जहरीले पानी से हो रही मौतों और बीमारियों पर भी गंभीर चिंता जताई।

कांग्रेस सांसद ने राजस्थान की अरावली पर्वत माला और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जहां-जहां चंद अरबपतियों का लालच पहुंचा, वहां नियमों को कुचल दिया गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुल गिरना, सड़कें धंसना, ट्रेन हादसे, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की बदहाली किसी लापरवाही का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार सिर्फ अमीरों के लिए चल रही है, जबकि आम भारतीय इसके नीचे पिस रहा है।

 

 

झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे ग़रीब, बिहार सरकार देगी पक्का मकान

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तथा महिलाओं के लिए न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज होगा-मीना तिवारी

कांग्रेस अपने कुएं से निकलने को तैयार नहीं

बिहार में वंदे भारत एक्स्प्रेस और सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गय है

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

cradmin

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू की गई DGP कंट्रोल रूम की नई हेल्पलाइन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में जल परियोजना की शुरुआत की, जवानों के साथ मनाया भाई दूज का त्योहार

Tirhut Graduate Bypoll:तिरहुत का खोया हुआ अधिकार वापस दिलाएंगे गोपी किशन

Nationalist Bharat Bureau

26 मई को किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर मनाया जाएगा काला दिवस

ममता बनर्जी महोदया का धर्म संकट

Leave a Comment