Nationalist Bharat
राजनीति

जदयू नेत्री शफ़क बानो प्रदेश महासचिव मनोनीत

पटना:शीर्ष नेतृत्व द्वारा जदयू नेत्री शफ़क बानो को पाँचवी बार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी दी गई है। इस मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी, प्रकोष्ठ प्रभारी मेजर इकबाल हैदर साहब, प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशरफ अंसारी साहब के प्रति आभार प्रकट करते हुए शफ़क बानो ने कहा कि वह अपने कार्यों और कर्तव्यों से शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी तथा अपनी सांगठनिक जिम्मेवारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी।

 

शफ़क बानो ने कहा कि अकलियत समुदाय की बेहतरी और खुशहाली के लिए नीतीश कुमार जी से बेहतर रहनुमा कोई दूसरा नहीं हो सकता। उनकी सेवा काल के दौरान अल्पसंख्यक समाज हर तरह से महफूज़ और तरक्कीयाफ़्ता रहा है। अकलियत समाज और महिलाओं के बीच सरकार और संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार ही उनका ध्येय होगा।

 

सारण जिला के दरियापुर प्रखंड के बेला गाँव की निवासी शफ़क बानो पिछले दस वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। शोषित, वंचित और हाशिए के लोगों तथा अकलियत समाज की महिलाओं और बच्चों को सशक्त, साक्षर, सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए वह हर मुमकिन प्रयत्न करती रहती हैं। पिछले वर्ष नीतीश कुमार पर केंद्रित उनकी चर्चित पुस्तक “जनता का सेवक” प्रकाशित हो चुकी है।

 

शफ़क बानो के पति डॉ कमाल अहमद जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में प्राध्यापक हैं और जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी। शफ़क बानो के इस मनोनयन पर जदयू के राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय नेताओं ने उन्हें मुबारकबाद दी है और जिला के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

क्या राहुल गांधी को यूके ट्रिप के लिए “मंजूरी” की जरूरत थी? -सरकार VS कांग्रेस

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025:कांग्रेस नहीं,अरविंद केजरीवाल की नीति पर तेजस्वी यादव

यूवा राजद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

कर्मचारियों – शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

Leave a Comment