Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जीविका संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ऐक्टू-गोप गुट का राज्य भर में प्रतिवाद

पटना:ऐक्टू -एआईसीसीटीयू एवं महासंघ गोप गुट के आह्वान पर आज बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ (ऐक्टू) के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की पुलिस द्वारा 25 नवंबर के रात्रि में गर्दनिबाग धरना स्थल से अपहरण अंदाज में की गई अवैध एवं गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ आज राज्यव्यापी आह्वान पर राजधानी पटना के सैंकड़ों मजदूर कर्मचारियों ने गर्दनिबाग में प्रतिवाद मार्च कर सभा किया। जिसका नेतृत्व जीविका नेता प्रदीप कुमार सिंह,ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ,रीता वर्णवाल ,गोप गुट नेता सत्येंद्र कुमार कर रहे थे जबकि स्कीम वर्कर्स नेत्री सह सीपीआई एमएल एमएलसी शशि यादव इस प्रतिवाद मार्च में खास तौर से शामिल थी।

 

ज्ञातव्य हो कि 26 नवंबर को जीविका कैडर व दीदियों के होने वाले महाजुटान कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने 25 नवंबर की रात्रि जीविका नेता प्रदीप कुमार सिंह ऐक्टू नेता रणविजय कुमार के साथ गर्दनिबाग पहुंचे थे तभी गर्दनिबाग थाना ने उन्हें अपहरण अंदाज में अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया था और 26 नवंबर के देर शाम महाजुतान कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आंदोलनकारियों के दबाव में रिहा किया गया था।प्रतिवाद मार्च में कर्मचारी महासंघ गोप गुट से जुड़े मौसमी कर्मचारी संघ के सैंकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए शशि यादव, रणविजय कुमार व प्रदीप कुमार सिंह ने भाजपा की नीतीश सरकार पर यूपी के योगी राज के तर्ज पर बिहार में ट्रेड यूनियन नेता व बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ (ऐक्टू) अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की सरकार द्वारा अपहरण के अंदाज में गैर कानूनी- अवैध गिरफ्तारी के प्रचलन की शुरुआत को घातक बताया साथ ही कहा कि बिहार में लोकतंत्र और कानून का राज के अपने दावे की असलियत को नीतीश सरकार ने सबके सामने ला दिया है। यह सरकार लोकतंत्र और अधिकारों के लिए लड़ते बढ़ते आंदोलनकारियों से डरी हुई सरकार है,जिसने सवालों से सामना करने,समाधान करने की जुगत नहीं बची है इसलिए नीतीश – भाजपा सरकार यूपी के योगी राज वाले पुलिसिया अपहरण वी अवैध गिरफ्तारी का नया खेल शुरू किया है।

प्रदर्शनकारी इस दौरान भाजपा – नीतीश शर्म करो, आंदोलनकारी नेताओं का अपहरण व अवैध गिरफ्तारी वाली तानाशाही राजनीति बन्द करो,जीविका नेता प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी पर स्पष्ट वक्तव्य जारी करो,तानाशाही का एक जवाब इंकलाब जिंदाबाद, बिहार को यूपी बनने नहीं देगे, ट्रेड यूनियन नेताओं आंदोलनकारियों से तानाशाही पूर्वक निपटना बंद करो का नारा लगा रहे थे।ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने बताया कि आज पूरे राज्य में प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अवकाशप्राप्त जजों,रिटायर्ड नौकरशाहों और अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारियों की चीफ जस्टिस को चिट्ठी,जानिए कौन हैं वो लोग

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026 ऑक्शन में बिहार के चार खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी रिटेन

Nationalist Bharat Bureau

लाइफकेयर संगठन की टीम फ्री में लड़ेगी वैशाली की बेटी गुलनाज़ का केस 

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

Nationalist Bharat Bureau

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने की तीसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

BJP-Congress: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट

Nationalist Bharat Bureau

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

क़ुबूल हुई रोहिणी आचार्या की दुआ,लालू यादव को मिली ज़मानत

बिहार: ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रांसजेंडरों ने की मदद 

cradmin

Leave a Comment