Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश के नाम वीडियो संदेश

 

कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी अब तक 2 बार देशवासियों को संबोधित कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 19 मार्च को संबोधित किया था जब 22 मार्च को एक दिन के जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी और दूसरी बार 24 मार्च को जब उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था।

 

नई दिल्ली:वैश्विक बीमारी करोना की दहशत और उससे हो रही लगातार मौत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई पर हर पर नजर रखे हुए हैं। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्यों, अधिकारियों, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स से संपर्क बनाए हुए हैं। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों को संदेश देंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये साफ किया है कि ये देश के नाम संबोधन नहीं होगा बल्कि एक छोटा सा वीडियो संदेश होगा जिसके माध्यम से वो अपने विचार रखेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि वह शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी अब तक 2 बार देशवासियों को संबोधित कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 19 मार्च को संबोधित किया था जब 22 मार्च को एक दिन के जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी और दूसरी बार 24 मार्च को जब उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था।बताते चलें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में धर्मगुरुओं का सहयोग लें। पीएम ने बताया कि अगले कुछ हफ्तों तक टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और क्वारंटीन पर फोकस रहना चाहिए।

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, निगरानी ब्यूरो ने 2,800 से ज्यादा फर्जी शिक्षकों पर की कार्रवाई

एथलीट पीटी उषा और संगीत मास्टरो इलैयाराजा राज्यसभा के लिए नॉमिनेटेड

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा

जगदीप धनकड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

Ramgarh Bypoll:पुल और रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

Leave a Comment