Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT:23 को बिहार पहुंचेंगे राहुल गांधी,कांग्रेस की ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने बताया कि आगामी 23 जून को हमारे राष्ट्रीय नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल के बिहार आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी प्रदेश कांग्रेस के द्वारा की जा रही है। इसके लिए सदाकत आश्रम में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से सीधे हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सीधे सदाकत आश्रम में 10 बजे पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलने के उपरांत उन्हें सम्बोधित भी करेंगे। सदाकत आश्रम के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। इसके लिए सदाकत आश्रम में 70 हजार स्क्वायर फीट में टेंट लगाया जा रहा है साथ ही एयरपोर्ट से लेकर सदाकत आश्रम तक जोरदार स्वागत के लिए कांग्रेसजन तैयारी कर रहे हैं।

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT:23 को बिहार पहुंचेंगे राहुल गांधी,कांग्रेस की ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 4000 किमी के भारत जोड़ो यात्रा के ऐतिहासिक यात्रा के बाद हमारे नेता राहुल गांधी के प्रथम बिहार आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहेगी। सदाकत आश्रम में सम्बोधन व कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वें महागठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगें।

 

संवाददाता सम्मेलन का संचालन प्रवक्ता आनन्द माधव ने किया।संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश सिंह, प्रवक्ता आनन्द माधव, ब्रजेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश सिंह, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सौरभ सिन्हा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Death Threat to RJD MLA: आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

जनवरी 2025 से 4% तक महँगी हो जाएगी मारुति सुजुकी

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

फलस्तीन की मदद के नाम पर 4 करोड़ की अवैध वसूली, चार लोगों पर मामला दर्ज

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

UTTERP RADESH:निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, नगर विभाग विकास का नोटिफिकेशन रद्द

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ट्वीट करने पर फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर FIR

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment