Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

हैदराबाद:बड़ी ख़बर हैदराबाद से निकल कर सामने आ रही है।हैदराबाद में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत और भाजपा के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है।भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि अगले 30 से 40 साल तक का समय भाजपा का होगा और इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण इस देश की राजनीति के लिए लिए बड़ा अभिशाप था, जो देश की पीड़ा का कारण था. गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पारिवारिक शासन को खत्म कर देगी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी सत्ता में आएगी. 2014 से केंद्र की सत्ता में मौजूद भाजपा इन राज्यों की सत्ता से बाहर है.

बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर निगाहें 
बताते चलें कि भाजपा की यह बैठक नुपुर शर्मा की ओर से पैंगबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी और उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या से पैदा हुए विवाद के बीच हो रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि राजनीतिक प्रस्ताव में पार्टी इसका उल्लेख करती है कि नहीं। शनिवार को पारित एक शोक प्रस्ताव में कन्हैयालाल और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला का उल्लेख किया गया था।

मोदी के संबोधन से होगा बैठक का समापन
पार्टी ने बैठक में शनिवार को अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण संकल्प पर एक प्रस्ताव पारित किया था। इस बैठक की औपचारिक शुरुआत हैदराबाद इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर में शनिवार को हुई। इसका समापन आज प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगा। इसके बाद वह यहां स्थित परेड ग्राउंड में रैली को भी संबोधित करेंगे।

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

मां बनने वाली है सोनम कपूर

RJD नेता अनीसुर रहमान ने दिया इस्तीफा, AIMIM में शामिल होने की अटकलें

Nationalist Bharat Bureau

जयपुर:गुस्से,अनुशाशन और देशभक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने लॉन्च किया देश का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

JEE Advanced Result 2023 OUT Live : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

Parliament Updates:अदाणी केस-संभल हिंसा मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामा,लोकसभा-राज्यसभा बुधवार तक स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment