Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के मंदिर में भगदड़, 7 की मौत

बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से आ रही है।सावन के चौथे सोमवार को बिहार के जहानाबाद में भगवान शिव के जलाभिषेक के वक्त भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पांच महिलाएं हैं. इस हादसे में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं. इनमें से कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है. यह घटना जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित वाणावर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के मंदिर का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

 

पुलिस के मुताबिक यह सभी श्रद्धालु सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए थे. हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि मंदिर में भगदड़ कैसे मची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी और डीएम ने मौका मुआयना किया है. उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है. प्राथमिक सूचना के मुताबिक सबसे पहले जलाभिषेक की आपाधापी में यह घटना हुई है. मामले की विधिवत जांच कराई जा रही है.

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

प्रोफेसर एस पी शाही चांसलर अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के लिए नामित

किशनगंज के सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

द्रोपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

केन्द्र की बीजेपी सरकार प्रजातांत्रिक मुल्यों को तार तार करने पर आमादा: शशिरंजन यादव

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुद्दीन परिवार की हुई राजद में घर वापसी, हिना शहाब ने बेटे ओसामा संग थामा लालू-तेजस्वी का लालटेन

Leave a Comment