Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जा रहे हैं दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात निधन हो गया था, और शनिवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान अन्य नेताओं से भी मुलाकात की संभावना है। इसमें एनडीए गठबंधन के प्रमुख सहयोगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक शामिल हो सकती है। साथ ही, जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक कर नीतीश कुमार आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे और इस पद पर आसीन होने वाले पहले सिख नेता थे। उन्होंने मई 2004 से मई 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया।

गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।” उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा। अस्पताल के अनुसार, गुरुवार रात 8:06 बजे उन्हें एम्स के मेडिकल इमरजेंसी विभाग में लाया गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सोनाक्षी सिन्हा को पटना में घुसने नहीं देंगे,लगा पोस्टर,मचा बवाल

Kailash Gehlot: भाजपा में शामिल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

Gujarat Assembly Election: ‘चाहता हूं नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें’… वेरावल की रैली में बोले पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

पार्टियों के ऑफिस के आवंटन में सुसंगत नीति बने:माले

Nationalist Bharat Bureau

अप्रैल 2026 तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल

सांसद पप्पू यादव ने ज़ैद खान को बनाया मीडिया प्रभारी, संगठन की जनसंपर्क रणनीति को मिलेगा नया बल

Leave a Comment