Nationalist Bharat
राजनीति

Gujarat Assembly Election: ‘चाहता हूं नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें’… वेरावल की रैली में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujrat Assembly Election)में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा(BJP), कांग्रेस(CONGRESS) और आम आदमी पार्टी(AAP) ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न दलों के तमाम बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर माहौल बनाने में जुटी है। पीएम नरेन्द्र मोदी(PM NARENDRA MODI) ने भी गुजरात में अपने तूफानी प्रचार का आगाज कर दिया है। मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियां करेंगे। इससे पहले मोदी ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह(AMIT SHAH) रविवार को तापी और नर्मदा जिले में रैलियां करेंगे।

 

मोदी ने कहा कि हम किसानों और समुद्री किसानों के लिए एक योजना लेकर आए हैं। गुजरात के मछुआरे अब दुनिया को दोगुना निर्यात कर रहे हैं। इसलिए हमने मछुआरों को सूदखोरों से भी छूट दी है।चुनाव में ये मेरी सौराष्ट्र और सोमनाथ की पवित्र धरती पर पहली रैली है। कच्छ का मरुस्थल हमारे लिए समस्या होता था। हमने कच्छ के मरुस्थल को बदल इसे गुजरात का तोरण बना दिया।मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोट और ज्यादा से ज्यादा पोलिंग बूथ जीतना मकसद है।पीएम मोदी वेरावल में जनसभा कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में एक-एक वोट का महत्व है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता इस बार मतदाना का रिकॉर्ड तोड़ें। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन से गुजरात नई ऊंचाई पर पहुंचा।

एसटीईटी 2019 के मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले माले विधायक संदीप सौरव

Maharashtra Assembly Election Results 2024:क्या शिंदे चलेंगे ‘नीतीश-नीति’ वाला दांव!

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

पुणे निकाय चुनाव: एनसीपी एकजुट, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया सुले

पटना पहुंचे तेजस्वी, आज विधायकों संग महागठबंधन की रणनीति पर मंथन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: राज्य के बीजेपी सांसदों ने संसद भवन के बाहर धरना दिया

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में पान की दुकान पर जो राजनीति होती है गुजरात में मुख्यमंत्री आवास में भी वैसी राजनीति नहीं होती

जनवरी में होगी बीजेपी की कार्य करणी बैठक लिए जा सके है बड़े फैसले

Leave a Comment