Nationalist Bharat
राजनीति

पटना :राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध कुमार मेहता ने एनआईए पटना शाखा के घूसखोर डीएसपी अजय प्रताप सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी अजय प्रताप सिंह एनआईए के माध्यम से उगाही करते थे। सीबीआई ने गुरुवार को डीएसपी अजय प्रताप सिंह को 20 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।उन्होंने आगे कहा कि ये डीएसपी कैमूर जिला के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के सगे दामाद हैं। इसके अलावा इस मामले में सीबीआई ने अशोक सिंह के भतीजा और हिंमाशु उर्फ मोनल सिंह (भाजपा कैमूर के प्रवक्ता और रामगढ़ विधानसभा के प्रभारी हैं) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान सीबीआई ने एक थार गाड़ी बरामद किया है जिस पर पूर्व विधायक अशोक सिंह के विधानसभा का स्टीकर लगा है।सुबोध मेहता ने आगे कहा कि हो ना हो पूर्व विधायक अशोक सिंह अपने डीएसपी दामाद अजय प्रताप सिंह के माध्यम से उगाही करवाते थे। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तस्वीर बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ वायरल हो रही है।

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस:अपने कद्दावर नेताओं को संभाल पाने में विफल,एक दशक में कई नेताओं ने किया किनारा

भैंस चराने वाले लड़के का राजनीति में आना और फिर उसका लालू बन जाना कोई मामूली किस्सा नहीं

काँग्रेस मैदान को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगी पटना महानगर काँग्रेस:शशिरंजन यादव

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मंत्री अब्दुल ज़लील मस्तान के निधन पर राजद ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC ST छात्रों की छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

कानू , हलवाई वैश्य चेतना मंच के सैंकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

JDU साध रही समता पार्टी के नेताओं से संपर्क,मनीष वर्मा को मिली ज़िम्मेदारी

Leave a Comment