Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशिक्षा

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC ST छात्रों की छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

बिहार बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 32 अहम एजेंडों को मंजूरी दी गई। इस बैठक का सबसे बड़ा फैसला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को मिलने वाली प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर लिया गया है। सरकार ने इस छात्रवृत्ति की राशि को दोगुना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है जो वित्तीय वर्ष 2025 26 से लागू होगा।

गौरतलब है कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की दरें वर्ष 2011 के बाद से अब तक नहीं बदली गई थीं। करीब 14 से 15 साल बाद सरकार ने महंगाई और बढ़ते शैक्षणिक खर्चों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले SC ST वर्ग के छात्रों को पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाएं कम होंगी।

छात्रवृत्ति की नई दरें (सालाना) कैबिनेट के फैसले के बाद अब छात्रवृत्ति का ढांचा इस प्रकार होगा :

कक्षा 1 से 4 तक के छात्र: ₹1200 सालाना ।

कक्षा 5 से 6 तक के छात्र: ₹2400 सालाना ।

कक्षा 7 से 10 तक के छात्र: ₹3600 सालाना ।

छात्रावासी (Class 1-10): ₹6000 सालाना ।

राज्य सरकार के इस निर्णय से बिहार के लगभग 27 लाख छात्र छात्राओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने 519.64 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। कैबिनेट बैठक में शिक्षा के साथ साथ बुनियादी ढांचा स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और ड्रॉपआउट दर में कमी लाना है।

 

 

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की पुरानी फोटो डाल फंसा मनीष कश्यप, एक और FIR दर्ज

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

पटना फोरलेन पर कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में भिड़े

योगी सरकार के मंत्री के इस्तीफे की ख़बर!दो और मंत्री भी…

Nationalist Bharat Bureau

भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा — ISRO प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

वह ऐसे बनारसी थे जो गंगा में वज़ू करके नमाज पढ़ते थे

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

Leave a Comment