Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद आईएएस संजीव हंस निलंबित

बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने अनुमति प्रदान कर दी है। करीब छह महीने पहले नीतीश सरकार ने उन्हें उनके पद से हटा दिया था। वर्तमान में संजीव हंस जेल में हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और पद के दुरुपयोग के आरोप में भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है।

बिहार सरकार ने छह महीने पहले ही संजीव हंस को भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में फंसने के कारण उनके सभी पदों से मुक्त कर दिया था। उस समय वे ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। अब उनके निलंबन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पिछले महीने ईडी ने इस मामले में अदालत में करीब दो हजार पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। इसमें संजीव हंस के अलावा आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में बताया गया है कि 2018 से 2023 के बीच संजीव हंस ने बिहार और केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्ट आचरण के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की।

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मिथिलांचल के कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

युवा कांग्रेस की पदयात्रा को मिला छात्र,नौजवान और आम लोगों का साथ

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

अपने लहू से देश को सींचने वाले परिवार को देशद्रोही कहना असली देशद्रोह-डा0 अखिलेश सिंह

बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं, बंगालियों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि देवी काली की पूजा कैसे करें: महुआ मोइत्रा

Nationalist Bharat Bureau

Agnipath:प्रदर्शन के दौरान फँसे रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला,700 से ज़्यादा ट्रेनें रद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment