Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

PATNA:महागठबंधन में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर तनाव है। अब कांग्रेस की कलह भी खुलकर सामने आ गई है। टिकट कटने से नाराज गुट ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, महागठबंधन टूटने वाला है।नाराज नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इसमें खगड़िया से वर्तमान विधायक छत्रपति यादव, बरबीघा से गजानंद शाही, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, बांका के जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।कांग्रेस नेता बंटी चौधरी ने कहा कि महागठबंधन टूटने के कगार पर है, यह प्रभारी की वजह से हुआ है। उन्होंने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया। इन लोगों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा दिया था। हमलोग ‘टिकट चोर, पद छोड़’ की बात कह रहे हैं।प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से सीट शेयरिंग नहीं हो पाई। पार्टी में योग्य कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जा रहा। इस बार के चुनाव में पार्टी 10 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

 

पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता आनंद माधव ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखा है।कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव और अन्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम पर गंभीर आरोप लगाए. आनंद माधव के साथ ही कई अन्य नाराज कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठाए हैं. आनंद माधव ने कहा कि पार्टी के समर्पित नेताओं को टिकट नहीं दिया गया और वैसे लोगों पर भरोसा जताया गया है, जो हाल फिलहाल में पार्टी में आए हैं.आनंद माधव ने बयान दिया कि- आलाकमान 33000 से हारे व्यक्ति को टिकट दे सकते हैं और 113 बूथ से हारे हुए व्यक्ति को टिकट नहीं दे सकते है. आप एकमात्र यादव विधायक जो कांग्रेस से थे, उनका टिकट नहीं दे रहे हैं. उनकी जगह खड़े हुए व्यक्ति को टिकट दे रहे हैं. यह व्यक्ति की बात नहीं है, केवल छत्रपति यादव की बात नहीं है बल्कि यह पूरे यादव समाज के लिए बात है. एक या इकलौता यादव जो विधायक था उसको टिकट से वंचित कर दिया उसका आधार क्या है? आप बात करते हैं कि आपके पास पैरामीटर है, लेकिन आपके पास जो पैरामीटर है उसमें कोई पारदर्शिता नहीं है. गजानन साहब जो मात्र 113 वोट से चुनाव हारे हैं उनको अपने टिकट नहीं दिया क्या इसकी आपने समीक्षा की.

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को आमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

Nationalist Bharat Bureau

Mumbai: मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी असमंजस,क्या शिंदे के बेटे बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज लीडरशिप कॉन्फ़्रेन्स की कामयाबी पर अशफाक रहमान और अवैस अंबर ने बिहार के मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment