Nationalist Bharat
Entertainmentब्रेकिंग न्यूज़

धुरंधर’ ने 21 दिनों में बनाया 1000 करोड़ का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज़ के महज़ 21 दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की शानदार कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है।

फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1006.70 करोड़ तक पहुंच चुका है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹218 करोड़, दूसरे हफ्ते में ₹261.50 करोड़ की कमाई की, जबकि 15 से 20 दिनों के बीच ₹160.70 करोड़ का बिजनेस किया। क्रिसमस के दिन अकेले फिल्म ने ₹28.60 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया।

भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹668.80 करोड़ तक पहुंच चुका है। शानदार निर्देशन, दमदार कहानी और रणवीर सिंह की पावरफुल परफॉर्मेंस को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘धुरंधर’ ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आने वाले दिनों में इसके और बड़े आंकड़े छूने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता:प्रो.शशि प्रताप शाही

जामिया आरसीए की श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में किया टॉप, केंद्र से कुल 23 सिलेक्ट

फैन्स देंगे शाहरुख को खास तोहफा: ‘पठान’ के ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ के लिए खास तैयारी की गई है,

cradmin

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से

Nationalist Bharat Bureau

फर्जी नौकरी घोटाले में ईडी की देशव्यापी रेड

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

गैस उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले,महज 700 रुपये में मिलेगा नया LPG सिलेंडर लेकिन…

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज़

Nationalist Bharat Bureau

डॉ अशोक गगन इंजीनियरिंग कॉलेज में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment