Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को शुक्रवार को देश के सर्वोच्च बाल सम्मान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 वर्षीय वैभव को उनकी असाधारण खेल प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने वैभव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही क्रिकेट की कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपनी अलग पहचान बनाई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव आगे भी निरंतर शानदार प्रदर्शन करेंगे। समारोह के दौरान यह भी बताया गया कि वैभव जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मात्र 84 गेंदों में 190 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इसके अलावा वे टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यह सम्मान बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में RJD-कांग्रेस का सियासी ड्रामा, अजित शर्मा की ‘गुगली’ पर सलाहुद्दीन अहसन बोल्ड आउट — जानिए पूरा मामला

अदानी की गिरफ्तारी करके जेपीसी का हो गठन: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Nationalist Bharat Bureau

भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा — ISRO प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

पूर्व मंत्री नटवर सिंह का निधन

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

भगवान केजरीवाल को दीर्घायु रखे ताकि “दूध का दूध” और “शराब का शराब” हो सके

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

Nationalist Bharat Bureau

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

बिहार में शहरी कायाकल्प की शुरुआत: जल्द लॉन्च होंगी 1300 शहरी विकास परियोजनाएं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment