Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी से विज्ञापन संख्या 03/2024 में बदलाव करने की मांग

पटना: बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने बहाली निकाली है। इस बहाली से बिहार के जीएनएम नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताई है।जीएनएम अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर विज्ञापन संख्या 03/2024 में बदलाव करने की मांग किया। साथ ही आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश और युवा नेता दिव्यांशु शेखर से मदद मांगी है।अभ्यर्थियों का कहना है कि विगत चार वर्षों से नियुक्ती के इंतजार में बैठे है। उनके पाठ्क्रम में CCH कोर्स शामिल नहीं है। जिसके कारण उन्हें विज्ञापन संख्या 02/2022 के नियुक्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था। CCH छः माह का सर्टिफिकेट कोर्स है। राज्य सरकार के अनुमति से IGNOU के द्वारा कराई जाती है। जो कि बिहार में 2020 के बाद अबतक नही कराई गई है। बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में GNM छात्र- छात्राओं के लिए CCH का कोर्स करवाया जाता है।

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा निकाली गई बहाली में बिहार के हजारों जीएनएम अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया में भाग नही ले पाएंगे क्योंकि उनके पास CCH कोर्स का सर्टिफिकेट नही है। जिसका फायदा दूसरे राज्य के बच्चों को मिल जाएगा।आप प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले डबल इंजन की सरकार के द्वारा ढोंग किया जा रहा है। रोजगार देने की नीयत होती तो जीएनएम अभ्यर्थियों से सीसीएच कोर्स का सर्टिफिकेट नही मांगती। सीसीएच कोर्स करवाने की जिम्मेदारी सरकार की है। जिसे बिहार सरकार ने 2020 से अबतक नही करवाया है। ऐसे में सवाल उठता जीएनएम अभ्यर्थी सीसीएच कोर्स का सर्टिफिकेट कहाँ से लाए ?

 

स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी से हमारी मांग है राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा निकाली गई विज्ञापन संख्या 03/2024 में बदलाव किया जाए और बिहार के GNM छात्र-छात्राओं को भी बहाली में मौका दिया जाय।

स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

Nationalist Bharat Bureau

41 डिग्री पहुंचा पटना का तापमान

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए राहत पैकेज लागू किया

Nationalist Bharat Bureau

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Presidential election Result LIVE: मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर उमड़ी भीड़

15 दिन लेट चलेंगी कई ट्रेनें, वंदे भारत भी प्रभावित

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

Leave a Comment