Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी देवी, सैयद फैसल अली समेत महागठबंधन के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित विपक्षी दलों के महागठबंधन के सभी पांच प्रत्याशियों ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।

महागठबंधन के सभी प्रत्याशी राजद के राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली तथा भाकपा माले की शशि यादव विधानसभा पहुंचे और नामांकन का पर्चा दाखिल किया।इस मौके पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन में शामिल घटक दलों के कई नेता शामिल रहे।

बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन भरने की सोमवार को आखिरी तारीख है। 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा।विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।

मदुरै में रेलवे कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

नमो भारत ट्रेनों में अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट की सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

उत्तर कोरिया ने सैन्य इकाइयों को परमाणु संपन्न 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे

3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment