Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान से मिले जन अधिकार पार्टी नेता अकबर अली

अकबर अली ने मुलाकात की और सांसद चिराग पासवान को बताया कि 5 जुलाई को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक बिहार के हर जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती दलित सम्मान दिवस के रूप मैं बनाएगी

 

नई दिल्ली:रविवार को लोजपा के एक गुट के अध्यक्ष और सांसद  चिराग पासवान के दिल्ली आवास पर जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता अकबर अली ने मुलाकात की और सांसद चिराग पासवान को बताया कि 5 जुलाई को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक बिहार के हर जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती दलित सम्मान दिवस के रूप मैं बनाएगी!इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।बताते चलें कि लोजपा पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए चाचा सांसद पशुपति कुमार पारस और भतीजा सांसद चिराग पासवान के बीच जारी शह और मात के खेल के बीच आशीर्वाद यात्रा को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. चिराग पासवान अपने पिता और लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले हैं। चिराग की यात्रा रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से शुरू होगी वहीं दूसरी तरफ पारस गुट भी 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पटना में मना रहा है।जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाये गए हैं। पार्टी में चिराग गुट और पारस गुट के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है।

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

आरटीई की पिछले 4 सत्रों की लंबित राशि निर्गत करने की मांग

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

यूपीएस/एनपीएस के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी

Nationalist Bharat Bureau

जेईई मेन्स के का रिज़ल्ट आज जारी, स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम देखें

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

जान पर भारी पड़ रही डाक्टरों की हड़ताल

बिहार:नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनकी कैबिनेट के कई मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

मन की बात’ के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment