Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

कचरा शुल्क के विरोध में एक जुट हुई पटना की जनता, सड़क पर किया प्रदर्शन

पटना:पटना नगर निगम होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कचरा शुल्क भी वसूलने लगा है। अप्रैल माह से कचरा शुल्क लिया जा रहा है। अब पटनावासी बिना कचरा शुल्क के होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर पाएंगे। यह फैसला पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति ने 16 जून को हुई बैठक में लिया था। अब इसे लागू कर दिया गया है। अगर टैक्स समय पर नहीं दिया तो प्रतिमाह डेढ़ फीसदी विलंब शुल्क भी वसूला जाएगा।निगम के इस फैसले के खिलाफ पटना की आम आवाम ने कचरा टैक्स के विरोध आम सभा का आयोजन किया और भिखना पहाड़ी मोड़ पर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कचरा शुल्क बापस लेने की मांग की गई।स्थानीय लोगो का कहना है कि कोरोना काल मे जनजीवन तंग व तवाह हो चुका है। व्यपार पूरी तरह मंदी के चपेट में है। पटना नगर निगम ने पहले ही होल्डिंग टैक्स में 15% बढ़ोतरी कर दिया है। अब डोर टू-डोर-कूड़ा उठाव शुल्क के रूप में अतिरिक्त पैसा बसूलना विल्कुल गलत है। जिसका पटना की जनता ने विरोध करना शुरू कर दिया है। आप नेता बबलू प्रकाश ने कहा कि निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स के अतिरिक्त कचड़ा शुल्क बसूलना जनविरोधी फैसला है। इसके विरोध में पटना के प्रत्येक वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।मौके पर स्थानीय लोग, समाजसेवी, के साथ अलग अलग राजनीति दलों के कार्यकर्ता मौजद रहे जिसमे संजीव चंद्रवंशी, रमेश रजक, धर्मेंद्र यादव, अमिताभ रंजन, विजय प्रताप कुशवाहा, संतोष मेहता, पूर्व पार्षद वार्ड 42 के मोहन प्रसाद, वार्ड 53 के अजित कुशवाहा, उमेश शर्मा, रितेश कुमार, वार्ड 51 के सुयश कुमार ज्योति, विनोद कुमार सिंह, आदि मेहता, रमेश यादव, अरुण विद्यार्थी, वार्ड 47 के संतीश कुमार, आप नेता बबलू प्रकाश सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,Jio ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, महंगे किए टैरिफ प्लान

आयरन और स्टील उद्योग विभाग धरती को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा:आरसीपी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

ब्रिटेन में चार्ल्स-कैमिला की ताजपोशी:80 मिनट चली रस्में,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

दिल्ली: आज करेंगे पीएम मोदी रोड शो, इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक जाम

cradmin

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को आमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

सुबह सुबह तेजस्वी यादव ने पेश किया 156 क्राइम बुलेटिन

Nationalist Bharat Bureau

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

Leave a Comment