Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सभी निजी विद्यालयों की संबद्धता 3 सालों तक बढ़ाई जाए:शमायल अहमद

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा से मुलाक़ात,शिक्षा क्षेत्र में भी राहत और विशेष ध्यान देने की मांग

 

पटना:स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने आज शिक्षा मंत्री से मिलकर सर्व शिक्षा अभियान से संबद्ध सभी निजी विद्यालयों की संबद्धता 3 सालों तक बढ़ाने के लिए मांग पत्र दिया। सरकार ने अन्य सभी उद्योग-धंधों के लिये बहुत सारे नियमों में ढील देते हुए विशेष आर्थिक सहायता भी जारी किया है। उसी तरह शिक्षा क्षेत्र में भी राहत और विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मार्च महीने से लॉकडाउन के कारण सभी विद्यालयों में सुचारू रूप से मासिक शिक्षण शुल्क एवं अन्य किसी भी तरह के शुल्कों का संग्रह नहीं हो पाया है। विद्यालय के आवश्यक मासिक खर्चे – जैसे बिल्डिंग का किराया, बैंक के लोन की मासिक किस्त, मेंटेनेंस, गाड़ियों की ईएमआई, बिजली का बिल इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार के टैक्सों में सरकार द्वारा कोई भी राहतकारी छूट नहीं दी गई है और ना ही अन्य क्षेत्रों व उद्योगों की तरह किसी भी रूप में आर्थिक राहत सहायता की घोषणा नहीं की गई है। जिसके कारण प्राइवेट स्कूलों के संचालकों एवं प्रबंधको की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। सभी अत्यंत मानसिक तनाव में हैं, जो बेहद जानलेवा है। कितने विद्यालय तो आर्थिक क्षति एवं वित्तीय संकट के कारण पूर्णतः बंद हो चुके हैं और बहुत बंद होने के कगार पर हैं। आगे उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा के अधिकार (आरटीई) से मान्यता प्राप्त राज्य के सभी निजी स्कूलों के मान्यता को ऑटो-रिन्यू करते हुये कम से कम तीन साल के लिये विस्तारित किया जाये। इसके लिये डीईओ / डीपीओ को तत्काल प्रभाव से निर्देशित करने की कृपा करें। आपका आदेश पूरे राज्य के प्राइवेट स्कूलों को पुनर्जीवित करने और उन स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों व कर्मियों के भविष्य की रक्षा करने में एक वरदान साबित होगा।

ज़कात की रकम से बना 10 बेड का ICU सरकार के हवाले

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का कर्नाटक-गोवा दौरा: गोकर्ण मठ के 550 वर्ष समारोह में होंगे शामिल

Nationalist Bharat Bureau

यूपी टीईटी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है नया आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

बिहार में एक और पेपर लीक! CHO की परीक्षा रद्द, हिरासत में 37 लोगों से पूछताछ

Nationalist Bharat Bureau

BOI Jobs 2022 :बैंक ऑफ इंडिया में करीब 700 नौकरियां, आवेदन शुरू,15 मई 2022 है अंतिम तारीख

Leave a Comment