Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

सीतामढ़ी:विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही बिहार में सरगर्मियां तेज़ हो गयी हैं।एक तरफ़ जहां नेताओं,प्रत्याशियों का क्षेत्र का दौरा बढ़ गया है वहीं आम लोग भी अपनी पसंद और समाजसेवा से जुड़े लोगों को अपना आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं।इसी कड़ी में बिहार में पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है।इस सिलसिले में बुधवार को ज़िले के परिहार प्रखण्ड के नरंगा दक्षिणी पंचायत के हरदहिया एवं लक्ष्मीपुर गांव के कई लोगों ने जन अधिकार पार्टी(लो०) की सदस्यता ली और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन किया।प्रखंड के हरदहिया निवासी रमेश राय,मेथरु राय,अजय सिंह एवं लक्ष्मीपुर निवासी रामकल्याण राय इत्यादि ने पार्टी के प्रदेश महासचिव महिंदर सिंह यादव और पूर्व जिला पार्षद सरिता यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिंदर सिंह यादव और सरिता यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी(लो०) सभी लोगों का अभिनंदन करती है और आशा व्यक्त की कि पार्टी संगठन से जुड़ने से नरंगा दक्षिणी पंचायत में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

रामदेव ने माँगी माफ़ी,चेला ने खेला हिन्दू-ईसाई कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Nationalist Bharat Bureau

भारत दुनिया को देगा खाना अगर…

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

Nationalist Bharat Bureau

नवादा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कई प्रमुख मार्ग ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित

Nationalist Bharat Bureau

SIR बाधा पर Supreme Court सख्त, EC से कहा—मामले तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं

आम से लेकर खास लोगों के बीच सरस मेला का क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में भर्ती किया गया

Nationalist Bharat Bureau

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

Leave a Comment