Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजद में बड़ी बगावत,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में बगावत की आग भड़क उठी है। राजद की महिला प्रकोष्ठ की बिहार अध्यक्ष रितु जायसवाल ने परिहार विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले ने पार्टी के भीतर उथल-पुथल मचा दी है।

 

रितु जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि परिहार की जनता ने उन्हें टिकट बदलने की अफवाहों के बाद असंख्य संदेश भेजकर परिहार न छोड़ने की अपील की। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में परिहार की जनता के सुख-दुख और संघर्षों को करीब से महसूस करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने वर्तमान बीजेपी विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे को क्षेत्र की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया।

रितु जायसवाल के द्वारा किए गए सोशल मीडिया का स्क्रीनशॉट

रितु ने डॉ. पूर्वे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी गद्दारी के कारण ही उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि डॉ. पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट देना उनकी गद्दारी का पुरस्कार जैसा है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि परिहार छोड़कर किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ना उनकी आत्मा को स्वीकार नहीं है। रितु ने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया है कि यदि टिकट का निर्णय नहीं बदला गया, तो वह परिहार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने इसे परिहार की जनता की भावनाओं का सम्मान बताया।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रितु जायसवाल का यह कदम राजद के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। परिहार में उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए, उनके निर्दलीय उम्मीदवारी से राजद के वोट बैंक में सेंध लग सकती है। यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए आंतरिक चुनौतियों को और गहरा सकती है।

बंगाल में अयोध्या-स्टाइल राम मंदिर का प्रस्ताव, साल्ट लेक में लगे पोस्टर

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण BPSC ने वैकेंसी वापस ली

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम,अग्निपथ योजना वापस ले वरना बिहार बन्द

Jharkhand: ‘मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन’:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment