Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

RSS शताब्दी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान ‘संघ बदल नहीं रहा, विकसित हो रहा है’

RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ बदल नहीं रहा है, बल्कि समय के साथ धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। रविवार को दिल्ली स्थित संघ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे संगठन आगे बढ़ता है, वह नए रूप में सामने आता है, जिसे लोग बदलाव समझ लेते हैं। यह कार्यक्रम आने वाली फिल्म ‘शतक’ के गीतों के एल्बम लॉन्च के अवसर पर आयोजित किया गया था, जो RSS के 100 साल के सफर को दर्शाती है।

संघ प्रमुख ने कहा कि संगठन अपनी शताब्दी मना रहा है और स्वाभाविक है कि उसके कार्य और स्वरूप का विस्तार हो रहा है। उन्होंने इसे बीज और पेड़ के उदाहरण से समझाते हुए कहा कि बीज से अंकुर और फिर फल-फूल से लदा पेड़ बनता है, लेकिन मूल तत्व वही रहता है। इसी तरह RSS अपने मूल विचारों पर कायम रहते हुए विकसित हो रहा है।

मोहन भागवत ने RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को याद करते हुए कहा कि वे जन्मजात देशभक्त थे। उन्होंने बताया कि कम उम्र में माता-पिता को खोने के बावजूद हेडगेवार का व्यक्तित्व मजबूत रहा। भागवत ने कहा कि उनका मानसिक संतुलन और धैर्य अध्ययन का विषय हो सकता है। इस मौके पर गायक सुखविंदर सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज़ाद हिंद फौज और उसके वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

DNA वाले सुधीर चौधरी की ZEE NEWS से विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

CM नीतीश कुमार पहुंचे MLC नीरज कुमार के पुत्र के स्नेहाशीष समारोह में, सादगीपूर्ण विवाह की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में लगेंगे 500 तिरंगे, बनाई गई तिरंगा सम्मान समिति

बिहार चुनाव 2025: बदलते समीकरणों के बीच सियासी माहौल गरम, जनता ने तय किया ‘विकास बनाम वादा’ का एजेंडा

Leave a Comment