Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की

UPSC Exam Preparation: ऐसे शुरू करें UPSC की तैयारी

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की। निदेशक प्राथमिक शिक्षा पंकज कुमार द्वारा जारी इस गाइडलाइन में 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है।राज्य के सरकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिका, जो किसी विशेष समस्या के आधार पर स्थानांतरण चाहते हैं, वे ई-शिक्षाकोष पोर्टल (https://eshikshakosh.bihar.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी:

1.लॉगिन और आवेदन:
इच्छुक शिक्षक/शिक्षिका अपने **Teacher ID** से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉगिन कर “Request for Transfer on Special Ground” पर क्लिक करेंगे। इसके बाद स्क्रीन पर बाईं ओर तीन मेनू प्रदर्शित होंगे। “Transfer Application Form” पर क्लिक करने के बाद पंजीकृत मोबाइल पर OTP आएगा। इसे दर्ज कर “Verify OTP” पर क्लिक करना होगा।

2. प्रोफाइल और विवरण की जांच:
OTP सत्यापन के बाद शिक्षक का प्रोफाइल और वर्तमान पदस्थापन का विवरण स्क्रीन पर दिखेगा। यदि इसमें कोई त्रुटि है, तो जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से संपर्क कर तुरंत सुधार कराएं।

3. विशेष समस्या के विकल्प:
इच्छुक शिक्षक/शिक्षिका निम्न विशेष समस्याओं में से एक का चयन कर सकते हैं:
– असाध्य रोग (जैसे कैंसर)
– गंभीर रुग्णता (किडनी, हृदय या लीवर रोग)
– दिव्यांगता (स्वयं)
– ऑटिज्म/मानसिक दिव्यांगता (स्वयं/परिवार)
– विधवा या परित्यक्ता शिक्षिका
– पति/पत्नी के पदस्थापन के आधार पर
– ऐच्छिक स्थान से दूरी

4. स्थान चयन:
शिक्षक अधिकतम 10 विकल्प दे सकते हैं, लेकिन कम से कम 3 विकल्प भरना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में जिला, प्रखंड और पंचायत/नगर निकाय का चयन करना होगा।

5. आवेदन प्रक्रिया:
– आवेदन भरते समय “Save Draft” बटन का उपयोग कर फॉर्म को बाद में पूरा किया जा सकता है।
– सभी जानकारी भरने के बाद अभ्यावेदन का स्कैन किया गया दस्तावेज अपलोड करना होगा।
– स्वघोषणा चेक बॉक्स टिक कर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
– OTP सत्यापन के बाद आवेदन को फाइनल सबमिट किया जा सकेगा।

6. संशोधन और प्रिंट
आवेदन सबमिट होने के बाद “View Application” और “Modify Application” के विकल्प दिखेंगे। यदि कोई बदलाव आवश्यक हो, तो “Modify Application” विकल्प चुनकर संशोधन कर सकते हैं, जिसके लिए फिर से OTP आवश्यक होगा।

आवेदन की समय सीमा:
स्थानांतरण के लिए इच्छुक शिक्षक/शिक्षिका 01 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं से आवेदन करते समय सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज रखने का अनुरोध किया गया है।

भाजपा का कांग्रेस पर हमला — “राष्ट्रवादी संगठनों पर कार्रवाई कर आतंक समर्थकों का साथ दे रही है कांग्रेस”

Nationalist Bharat Bureau

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

Arvind Kejriwal Bail News:केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

कच्चे तेल के लिए आयात पर निर्भरता बढ़ी, संसदीय समिति ने जताई चिंता

Nationalist Bharat Bureau

: होटल-अस्पताल पर दोगुना टैक्स, कोचिंग व निजी संस्थानों पर भी बढ़ोतरी

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

CBSE Syllabus:बिहार में BJP और JDU आमने-सामने

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी

Leave a Comment