Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Bihar News: बिहार न्यूज़: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने 31 साल पुराने इस मामले में पप्पू यादव के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला 1993 का है, जिसमें पप्पू यादव और 11 अन्य पर आचार संहिता का उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने पप्पू यादव को मंगलवार को पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद, कोर्ट ने पप्पू यादव समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। यह मामला 8 नवंबर 1993 का है, जब मुहम्मदाबाद थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष वीएन सिंह ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि पप्पू यादव और उमेश पासवान अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश में विरोधी राजनीतिक दलों की चुनाव सभाओं में गड़बड़ी पैदा करने की योजना बना रहे थे। इस मामले में 2023 में तत्कालीन जिला जज शारद कुमार चौधरी ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था, लेकिन बाद में इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई, जिसकी अगली सुनवाई अब 4 नवंबर को होगी।

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

10 से 12 मई को मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव

पीएम आवास योजना में बिहार के 8 लाख लाभुकों की किस्तें रुकीं, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

जनविरोधी केंद्र सरकार में आम आदमी बिल्कुल विकल्पहीन और आशा-विहीन हो गया है:तेजस्वी यादव

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

शराबबंदी पर बिहार सरकार की समीक्षा बैठक से पहले विपक्ष ने थमाया सवालों का पुलिंदा,मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

21 नवंबर से चार नए लेबर कोड लागू, अपॉइंटमेंट लेटर से लेकर ओवरटाइम तक मिले नए अधिकार

Nationalist Bharat Bureau

बैंक धोखाधड़ी: उच्चतम न्यायालय ने ईडी मामले में एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरपर्सन को दी जमानत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment