Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव का हालचाल जानने AIIMS पहुँचे राहुल गांधी,15 मिनट तक रहे

नई दिल्ली:बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की AIIMS में जारी इलाज के दौरान तबीयत में सुधार हुआ है. इस बात की जानकारी उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ट्वीट करके दी है
इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने AIIMS जाकर लालू यादव से मुलाक़ात की है।ये मुलाक़ात लगभग 15 मिनट तक हुई।इस दौरान राहुल गांधी ने लालू के हाल चाल पूछा,डॉक्टरों से लालू यादव के इलाज की अपडेट ली।बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद राहुल गांधी ने पहले भी तेजस्वी यादव को फ़ोन कर लालू का हाल जाना था। लेकिन, आज यानी शुक्रवार को राहुल सीधा एम्स पहुंच गए और लालू प्रसाद यादव से मिले। इस दौरान राहुल गांधी 15 मिनट तक एम्स में रुके और फिर वहां से लौट गए। कांग्रेस और आरजेडी में दरार के बावजूद राहुल गांधी का लालू प्रेम साफ़ तौर पर देखा गया है।

बताते चले कि इससे पहले आज लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर लालू यादव की फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में लालू प्रसाद की तबीयत पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है और वह एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. मीसा भारती ने बताया कि लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, उनके पिता को हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला आती है।मीसा भारती ने ट्वीट किया, आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला Lalu Prasad Yadav जी से बेहतर कौन जानता है! अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें।

सीढ़ियों से गिर गए थे लालू यादव
बताते चलें कि लालू यादव अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पटना में सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी. रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर आ गए थे लेकिन सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

पोस्टर बैनर लगाने से चुनाव नहीं जीता जाता,नितिन गडकरी के बयान से निकलने लगे कई मायने, पीएम मोदी पर निशाना तो नहीं !

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार

Jharkhand: ‘मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन’:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

अपनी ही सरकार की निति से नाराज बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पटना: बालू घाट पर वर्चस्व की जंग में फायरिंग, 3 लोगों की मौत की चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: सीबीआई जांच को बताया ‘अंतिम उपाय’, कहा— हर केस में केंद्र की एजेंसी को न बनाएं साधन

Ramgarh Bypoll:पुल और रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

Nationalist Bharat Bureau

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में भर्ती किया गया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment