Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता निखिल आनंद ने की जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की निंदा

पटना:भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रवक्ता निखिल आनंद ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की भर्त्सना करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।श्री आनंद ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नृशंस हत्या की जितनी जितनी निंदा की जाए कम होगी। जापान जैसे शांतिपूर्ण देश में जहां क्राइम रेट दुनिया में अपेक्षाकृत सबसे कम है, वहां के प्रधानमंत्री की हत्या निश्चित तौर पर किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। सन् 1954 में पैदा हुए शिंजो आबे 2006 से 2007 और 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अच्छा समीकरण साझा किया था जिसकी बदौलत भारत- जापान मैत्री एक नए युग में प्रवेश कर रही थी। पीएम मोदी ने कई मौकों पर उन्हें अपना दोस्त बताया। शिंजो आबे दो बार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। शिंजो आबे दुनिया के स्तर पर चीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे छल- प्रपंच- साजिश और विस्तारवादी नीति के खिलाफ मुकाबले के लिए नया जापान बनाने में लगे थे। विश्व नेता शिंजो आबे को हृदय से श्रद्धांजलि एवं शत्- शत् नमन्।

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी ने भी मानी एनडीए में अंतर्कलह की बात, आरोप-प्रत्यारोप बंद करके समस्या के समाधान की नसीहत

आप नेता बबलू प्रकाश और सुयश ज्योति को कोर्ट से मिली जमानत

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात,मांगों का ज्ञापन सौंपा

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Fee For Twitter:अब ट्विटर(TWITER) यूज करने के लिए देना होगा चार्ज, एलन मस्क (ELAN MASK)का बड़ा एलान

Nationalist Bharat Bureau

राजद से MLC उम्मीदवारों का ऐलान, भाकपा माले प्रत्याशी भी शामिल

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

अमीर-ए-शरीयत का चुनाव इमारत के संविधान के मुताबिक फुलवारीशरीफ़ मुख्यालय में अतिशीघ्र हो:इमारत तहफ़्फ़ुज़ कमिटी

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

Leave a Comment