Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

पटना : पटना मेट्रो के भूमिगत रूट पर सबसे पहले मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक सुरंग का निर्माण होगा। पटना मेट्रो की निर्माण एजेंसी दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार से मेट्रो सुरंग के लिए कंक्रीट ङ्क्षरग सेगमेंट ढालने का काम शुरू कर दिया है। ङ्क्षरग सेगमेंट को ढालने के बाद मार्च, 2023 से सुरंग की खोदाई और ङ्क्षरग को फिट करने का काम शुरू होगा। राजेंद्रनगर से फ्रेजर रोड तक करीब 7.78 किमी लंबी मेट्रो सुरंग को बनाने का अनुमानित समय 30 माह रखा गया है, जो सितंबर, 2025 में पूरा होगा।
भूमिगत मेट्रो की खुदाई का काम मोइनुलहक स्टेडियम की ओर से शुरू होगा।  पहले चरण में यह पटना विश्वविद्यालय तक जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में अशोक राजपथ, गांधी मैदान होते हुए आगे के स्टेशनों के लिए सुरंग निर्माण किया जाएगा। मेट्रो सुरंग के लिए विशेष टनल बोङ्क्षरग मशीन (टीबीएम) मंगाई गई है। यह मशीन जैसे-जैसे सुरंग खोदती जाएगी, वैसे-वैसे पहले से ढालकर रखे गए कंक्रीट ङ्क्षरग सेगमेंट से सुरंग की स्थायी परत बनाई जाएगी। प्रत्येक टनल ङ्क्षरग छह खंडों को जोड़कर बनाई जाती है।यह सुरंग खोदने वाली मशीन को भी आगे बढऩे में मदद करती है।
15-20 मीटर नीचे बनेगी मेट्रो सुरंग
गांधी मैदान, अशोक राजपथ और राजेंद्रनगर में भीड़-भाड़ को देखते हुए भूमिगत मेट्रो की व्यवस्था की गई है। इन इलाकों में मेट्रो के लिए बनाई जा रही सुरंग जमीन से करीब 15 से 20 मीटर नीचे बनाई जाएगी। टनल ङ्क्षरग से बनी दीवार भूमिगत पानी के दबाव को तो राकेगी ही, भूकंप और औद्योगिक कंपन में भी स्थिरता प्रदान करेगी। आंतरिक व बाहरी दबाव में भी सुरंग पर्याप्त मजबूत रहेगा।
प्रायोरिटी कारिडोर तक जाएगा भूमिगत मेट्रो
आकाशवाणी से मोइनुलहक स्टेडियम तक बनने वाला भूमिगत मेट्रो का रूट आगे जाकर मलाही पकड़ी से नए बस स्टैंड तक बन रहे प्रायोरिटी कारिडोर से जुड़ जाएगा। पटना मेट्रो राजेंद्रनगर पुल तक भूमिगत रहेगी, इसके बाद मलाही पकड़ी से यह एलिवेटेड यानी जमीन से ऊपर हो जाएगी। इस प्रयोरिटी कारिडोर में पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और न्यू आइएसबीटी हैं। इस रूट पर सबसे पहले वर्ष 2024 तक मेट्रो दौडऩे की उम्मीद है।

रेपो रेट में कटौती, लोन होंगे सस्ते; RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

दरभंगा में तीन लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के विरोध में राजद विधायक के नेतृत्व में प्रतिकार मार्च

Nationalist Bharat Bureau

एक लाख 78 हजार शिक्षकों की नियुक्ति से करोड़ों लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली : इरशाद अली आजाद

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

Leave a Comment