Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

मुंगेर:मुंगेर के तोपखाना बाजार निवासी गुलजार पोखर मस्जिद के इमाम मोहम्मद अहमद बुखारी ने अपनी बेटी को समाज की रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर पढ़ने की पूरी आजादी दी। उनकी बेटी हबीबा बुखारी ने इस विश्वास पर खरा उतरते हुए बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल कर जज बनने का गौरव प्राप्त किया। इस सफलता ने न केवल उनके पिता बल्कि पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

हबीबा बुखारी अब्दुल्ला बुखारी की भतीजी और कारी मोहम्मद अहमद बुखारी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। हबीबा ने मैट्रिक तक की पढ़ाई मुंगेर में की, जबकि इंटर और लॉ की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पूरी की।

हबीबा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग को देते हुए कहा, “आज की बेटियां कुछ भी कर सकती हैं। मेरे परिवार ने मुझे पढ़ने की आजादी दी, जबकि हमारे समाज में अक्सर बेटियों की कम उम्र में शादी कर दी जाती है और उच्च शिक्षा की राहें मुश्किल होती हैं। इसके बावजूद मेरे परिवार ने मेरी शिक्षा के रास्ते में कभी कोई रुकावट नहीं आने दी।”

उनके पिता मोहम्मद अहमद बुखारी का कहना है, “आज बेटियां बेटों से भी ज्यादा मेहनत कर रही हैं। इसलिए उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए। मेरी बेटी ने जिस मुकाम को हासिल किया है, वह हर पिता का सपना होता है।”

हबीबा की इस सफलता ने समाज में बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक नई प्रेरणा दी है।

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

आलिया-रणबीर बने अपनी टीम के चीयरलीडर्स, वायरल हुआ स्टेडियम का वीडियो

cradmin

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा,सीएम नीतीश कुमार ने कहा शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

16 और 17 नवंबर को होगा दो दिवसीय बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024,देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

अब चुनाव आयोग के लिये बल्लेबाज़ी करेंगे सचिन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, दो दिन के प्रवास पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

मौत से 73 दिन पहले तुनिषा ने की थी शिजान की मां से बात, व्हाट्सएप चैट वायरल

cradmin

EC APPOINMENT: SC ने सरकार से पूछा- ‘बिजली की स्पीड’ जैसी क्यों चली अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल?

Nationalist Bharat Bureau

लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव की बड़ी हार

Leave a Comment