Nationalist Bharat
Other

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

नई दिल्ली:गुजरात विधानसभा चुनाव का आज एलान कर दिया गया।भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात विधानसभा का चुनाव आगामी 1 एयर 5 दिसम्बर को दो चरणों में होगा।परिणाम की घोषणा 8 दिसम्बर को की जाएगी।निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव के लिए कुल 51000 बूथ बनाये गए हैं जिसमे 34000 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गए हैं।गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे. इनमें से 3,24,422 नए वोटर हैं.
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयुक्त के मुताबिक इस बार 4.6 लाख नए मतदाता वोटिंग करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।

3.2 लाख नए मतदाता: चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50प्रतिशत मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी। शिपिंग कंटेनर को भी पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 33 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जो युवा पोलिंग टीम द्वारा संचालित किए जाएंगे, ये युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इस बार शिपिंग कंटेनर को भी पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पहली बार शिपिंग कन्टेनर भी पोलिंग स्टेशन के रूप में काम करेगा। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है। पोस्टल वोट के लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधि जाएंगे। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है। ऐसे मिलेगी उम्मीदवार की आपराधिक जानकारी मिलेगी

चुनाव आयुक्त के मुताबिक कोई भी नागरिक अगर अपने उम्मीदवार के बारे में जानना चाहता है वो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर KYC ऑप्शन में देख सकते हैं। इसके जरिए उम्मीदवार की आपराधिक जानकारी भी मिल जाएगी। चुनावी व्यय पर विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां नजर रखेंगी। निगरानी करेंगी और कार्रवाई भी होगी।

बताते चलें कि गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं. 2017 में यहां दो चरणों में मतदान हुआ था. तब बीजेपी ने इनमें से 99 पर जीत हासिल की थी. तब कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटें जीती थीं. अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं. बीजेपी को इस चुनाव में 50% और कांग्रेस को 42% वोट हासिल किया था.

जाह्नवी कपूर का मदमस्त अंदाज कर देगा आपको भी दीवाना

खडगे-प्रियंका ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली से श्रमिकों को लेकर बिहार रवाना हुई स्पेशल ट्रैन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

नशे में उड़ता बिहार,खुलेआम हो रहा है नशीले पदार्थों का कारोबार:बबलू प्रकाश

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश पर हमलावर तेजप्रताप ने सरकार को बताया नपुंसक

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

cradmin

रीगा चीनी मिल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानाचार्य का कार्यकाल अगले पाँच साल के लिए विस्तारित करना प्रोफेसर एस.पी.शाही की कार्य प्रणाली पर मुहर

Nationalist Bharat Bureau

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

Leave a Comment