Nationalist Bharat
Other

प्रधानाचार्य का कार्यकाल अगले पाँच साल के लिए विस्तारित करना प्रोफेसर एस.पी.शाही की कार्य प्रणाली पर मुहर

ए एन कॉलेज पटना के आइक्यूएसी द्वारा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर एस. पी.शाही के कार्यकाल को विश्वविद्यालय द्वारा पांच वर्ष की द्वितीय अवधि के लिये विस्तारित करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन

 

पटना:ए एन कॉलेज पटना के आइक्यूएसी द्वारा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर एस. पी.शाही के कार्यकाल को विश्वविद्यालय द्वारा पांच वर्ष की द्वितीय अवधि के लिये विस्तारित करने के उपलक्ष्य में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की प्रोफेसर एस.पी. शाही के नेतृत्व में महाविद्यालय ने विगत पांच वर्षों में अकादमिक तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में काफी विकास किया। प्रोफेसर शाही महाविद्यालय की प्रगति के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं, विश्वविद्यालय ने प्रधानाचार्य के कार्यकाल को अगले पाँच साल के लिए विस्तारित कर उनकी कार्य प्रणाली पर मुहर लगाई है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस.पी. शाही ने द्वितीय कार्यकाल का श्रेय सभी शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान जो योजनाएं पूर्ण नहीं हो पाई थीं, उनका प्रयास रहेगा कि वह यथाशीघ्र पूर्ण हो। कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी की संयुक्त समन्वयक डॉ. रत्ना अमृत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ज्योतिष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कला नाथ मिश्र, प्रो. शंभू नाथ मिश्र, प्रोफेसर बबन कुमार सिंह, डॉ. नूपुर बोस, प्रोफेसर तृप्ति गंगवार,प्रो. शैलेश कुमार सिंह समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

(हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के CLICK करें)

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

यूबीआई” यूनाइटेड बाय इंक द्वारा “सृजन संगम” कार्यक्रम का आयोजन

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा सरकार नहीं चाहती कि आपके बच्चे पढ़े,आगे बढ़ें:इरशाद अली आजाद

युवाओं की यू अग्निपरीक्षा मत लीजिए प्रधानमंत्री जी :राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम महापंचायत की टीम ने किया फुलवारीशरीफ, दीघा और बांकीपुर विधानसभा का दौरा

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

बिजली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर माले विधायक दल की बैठक संपन्न

भारत का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment