Nationalist Bharat
Other

बिजली दर में बढ़ोतरी के मुद्दे पर आप ने किया दीघा में जनमत संग्रह

पटना;बिहार विद्युत नियामक आयोग ने विगत मार्च महीने में यह घोषणा की थी कि वो वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य के लगभग 1.7 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को उनके वार्षिक बिजली शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करेगी।
पुनः बिजली कंपनियों ने आयोग के फैसले को पुनर्विचार का आग्रह किया जिसे बिहार विद्युत नियामक आयोग ने स्वीकार करते हुए आगामी 24 जून को जनसुनवायी के लिए एक तिथि तय की है। आम आदमी पार्टी, बिहार इसका विरोध कर रही है।
आम आदमी पार्टी, मीडिया सेल ने पूरे बिहार में जनता के बीच जाकर जनमत संग्रह कराने की घोषणा की है। इसी क्रम में आज पटना के दीघा हाट के पास जनमत संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश ने की। कार्यक्रम के दौरान बिहार की जनता से राज्य में प्रस्तावित बिजली दर के मुद्दे पर उनके विचार लिए गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वहाँ के स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
जनमत संग्रह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने माना कि बिहार जैसे गरीब प्रदेश में जनता के उपर अतिरिक्त बिजली दर का बोझ डालना किसी प्रकार से उचित नहीं है। जबकि बिहार के अलावा कई विकसित राज्यों जैसे, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, तमिलनाडु जैसे राज्यों में बिजली दर यहॉं से काफी कम है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा, पटना (पूर्वी तथा पश्चिमी) जिला के प्रभारी क्रमशः श्रीवत्स पुरूषोत्म तथा सुनिल यादव, जोनल प्रभारी उमा महेन्द्रपाल सिंह, सुनील यादव, धीरेन्द्र चौधरी, अरविंद कुमार पंकज, विधाभूषण शर्मा, नवलकिशोर शर्मा प्रेम प्रकाश , रितेश यादव, युवा नेता सनी कुमार, दिनानाथ कुमार, कार्यालय प्रभारी कृष्णमुरी गुप्ता आदि विशेष रुप से शामिल थे।

नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा, 20 नवंबर को ले सकते हैं दसवीं बार शपथ

Nationalist Bharat Bureau

कला:जो आपको अलग पहचान दिलाती है।

इन घरेलु उपायों से छुड़ाए धूम्रपान

उच्च शिक्षा में अवसर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कलाकारों की पार्टी को बिहार की जनता करे सम्मान:साहिल सन्नी

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

इंदौर में लक्ष्मी मंदिर की अद्भुत सजावट — 1 करोड़ रुपये के नोटों से सजा श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर, भक्तों की उमड़ी भीड़

बॉलीवुड गानों पर डांस करते शिक्षकों और छात्रों के वायरल वीडियो ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया है

चाचा नीतीश को भतीजे तेजस्वी का धन्यवाद

अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को निःशुल्क शारीरिक व लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ छात्रवृत्ति मिलेगी

cradmin

Leave a Comment