Nationalist Bharat
Other

बेगूसराय से अयोध्या अब 12 घंटे में बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात

बिहार को रेलवे की ओर से कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। अमृत भारत एक्सप्रेस को कटिहार–बरौनी–हाजीपुर–छपरा–गोरखपुर रूट पर अब नियमित रूप से चलाने का फैसला किया गया है। इस फैसले से बेगूसराय और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासतौर पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सफर अब पहले से ज्यादा तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस महज 12 घंटे में बरौनी से अयोध्या पहुंचाएगी।

रेलवे के मुताबिक, डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस को 30 जनवरी से रेगुलर किया जा रहा है। यह ट्रेन हर शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से रवाना होगी और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गोमतीनगर पहुंचेगी। वहीं, गोमतीनगर से इसकी नियमित सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जो यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देंगे।

अगर टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन डिब्रूगढ़ से रात 9 बजे खुलेगी और अगले दिन कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी पहुंचेगी। इसके बाद हाजीपुर, छपरा और गोरखपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। गोमतीनगर दोपहर करीब 1:30 बजे आगमन होगा। इसके अलावा, 23 जनवरी से बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस की भी नियमित सेवा शुरू हो रही है, जिससे पूर्वांचल और बंगाल के बीच यात्रा और आसान होगी।

 

 

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

Nationalist Bharat Bureau

If You Want to Become a Happier Person Next Year: A Guide to a More Fulfilling Life

Nationalist Bharat Bureau

आगामी स्कूल और बोर्ड परीक्षाओं से पहले रैपिड रिवीजन और तैयारी के लिए 5 टिप्स

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

साउथ जोन ने जीता महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2020

Nationalist Bharat Bureau

अब नवजात बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने IGI एयरपोर्ट पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयो को खोलने एवं आरटीई की लंबित राशि के भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

उजड़ता बिहार

लॉन्च से पहले ही लीक हो गए पोको फोन के स्पेसिफिकेशन्स

Leave a Comment