Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नितिन नबीन का नामांकन आज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन थोड़ी देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अहम मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नबीन की उम्मीदवारी पर सहमति जताई है। यदि कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आता है, तो वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जबकि शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित है।

भाजपा द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। पार्टी संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है।

नितिन नबीन बिहार के कद्दावर नेता और मजबूत संगठनकर्ता माने जाते हैं। वे बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा में प्रवेश किया था। हाल ही में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही नितिन नबीन पार्टी संगठन को नई दिशा देने की अहम भूमिका में होंगे।

रह्मानी 30 के छात्र ज़ौरेज़ अहमद को गूगल में 39 लाख सालाना पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

गिर चुकी है देश की मीडिया,एक दिन बलात्कार के भी फायदे बता देगी

लालू – बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले:मोदी

इतिहास में पहली बार रविवार को बजट, आम आदमी की निगाह टैक्स छूट पर

कफ सिरप कांड में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में दिवाली के बाद वायु-गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में, धुंध का असर बढ़ा

दिल्ली में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

कफ सिरप कांड के बाद सख्त हुई सरकार — दवा कंपनियों को उत्पादन संयंत्र अपग्रेड करने का निर्देश, गुणवत्ता मानकों पर सख्त निगरानी

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

पटना के PMCH से इलाज के दौरान फरार हुआ खतरनाक कैदी, बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागा — अस्पताल सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Leave a Comment