Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

मुंबई:अब जब कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की विदाई के बाद शिवसेना के बागी विधायकों के सहारे एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है । सोशल मीडिया पर दिए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने एकनाथ शिंदे को जमीनी नेता बताते हुए उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र के चौतरफा विकास की कामना की है । प्रधानमंत्री मोदी ने एकनाथ शिंदे से अपेक्षा की है कि वह महाराष्ट्र को विकास के ऊंचे पद पर ले जाएंगे ताकि प्रदेश की चौतरफा तरक्की हो सके । अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं श्री एकनाथ शिंदे – एकनाथ संभाजी शिंदे जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूं। एक जमीनी स्तर के नेता हैं। वह अपने साथ समृद्ध राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आये हैं। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस को भी एकनाथ शिंदे की सरकार में मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है । प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा के श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।

 

बताते चलें कि एक लंबी खींचतान के बाद और एक लंबे घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र के महा विकास आघाडी सरकार के एक घटक शिवसेना के लगभग 50 विधायकों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मोर्चा खोलने वाले शिवसेना विधायकों ने पहले तो अपना ठिकाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात को बनाया जहां से इस पटकथा की शुरुआत की गई उसके बाद बागी विधायकों का काफिला गुजरात से उड़कर असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच गया। वहीं के एक फाइव स्टार होटल से महाराष्ट्र की सियासत को साधने की कोशिश की गई और आखिरकार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री के तौर पर शिवसेना के बागी विधायकों के सर्वे सर्वा एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री जबकि इस पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर बिहार को एक और मेमो ट्रेन का तोहफा,पटना का सफर होगा आसान

Nationalist Bharat Bureau

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

बेटी होतो रोहिणी आचार्य जैसी,पिता लालू यादव को देगी अपनी किडनी

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन,80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nationalist Bharat Bureau

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुआलालंपुर दौरे पर जाएंगे, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Nationalist Bharat Bureau

अमीर-ए-शरीयत का चुनाव इमारत के संविधान के मुताबिक फुलवारीशरीफ़ मुख्यालय में अतिशीघ्र हो:इमारत तहफ़्फ़ुज़ कमिटी

Nationalist Bharat Bureau

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment